Koderma: डोमचांच प्रखंड के पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत रायडीह गांव में बुधवार को दिवंगत आकाश पासवान की स्मृति में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. 27 वर्षीय आकाश पासवान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.
मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने स्व. आकाश पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान लोगों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की.

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने जताया दुख
श्रद्धांजलि सभा में कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, पुरनाडीह मुखिया पप्पू यादव, मसमोहना के पूर्व मुखिया मदन मोहन सिंह और समाजसेवी मिथलेश साव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.इसके अलावा पासवान एकता मंच के अध्यक्ष विजय पासवान, पासवान जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बीएल पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए.
परिजनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा
सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आकाश पासवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में मजबूती के साथ खड़े रहने का संदेश दिया.
ALSO READ: सरायकेला में पुलिस का एक्शन, आर्म्स एक्ट के आरोपी शाहिद अंसारी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

