Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: बिना पंजीकरण चल रही स्कूल बस जब्त, चालक के पास नहीं था लाइसेंस

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच के समीप बुधवार को अंचल अधिकारी सारांश जैन एवं बीडीओ गौतम कुमार ने संयुक्त...

Koderma: School bus running without registration seized, driver did not have license

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच के समीप बुधवार को अंचल अधिकारी सारांश जैन एवं बीडीओ गौतम कुमार ने संयुक्त जांच के दौरान बिना वैध पंजीकरण के संचालित आइलेक्स पब्लिक स्कूल, पावर हाउस की एक बस को जब्त कर लिया. जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला, जबकि वाहन का बीमा, स्कूल बस संचालन का आवश्यक परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे. बस निजी नाम से पंजीकृत पाई गई, लेकिन उसका उपयोग स्कूल बस के रूप में किया जा रहा था. इसके अलावा बस में उपचालक, फायर किट और फर्स्ट एड किट भी नहीं थी. सीओ सारांश जैन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जब्त बस को थाना परिसर में रखा गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सरकार ने छात्रों से बात करने के लिए बनाई उच्च स्तरीय कमेटी, अधिसूचना थोड़ी देर में होगी जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *