Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल, 108 एंबुलेंस पर फोन नहीं उठाने का आरोप

Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र में चेहल्लुम जुलूस देखने गुमला जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया....

Gumla: 6 people of the same family injured after auto rickshaw overturns, 108 ambulance accused of not picking up the phone

Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र में चेहल्लुम जुलूस देखने गुमला जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया. घायलों को निजी वाहन से गुमला सदर अस्पताल लाना पड़ा. जानकारी के अनुसार, रायडीह थाना क्षेत्र के बरगीडाड़ निवासी सलीमा बीबी (60 वर्ष), रेहाना परवीन (25 वर्ष), अमरीन नाज (23 वर्ष), माहिका परवीन (17 वर्ष) तथा तजीब खान (7 वर्ष) एक ऑटो में सवार होकर चेहल्लुम जुलूस देखने के लिए गुमला जा रहे थे. इसी दौरान रायडीह हाई स्कूल के समीप अचानक ऑटो का टायर पंचर हो गया. तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें: आंदोलनरत छात्रों ने कहा- हमारी तरफ से नहीं बनेगी कोई भी कमेटी, खुले में करेंगे सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता

घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. सलीमा बीबी को सबसे अधिक चोट लगने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने के लिए कई बार कॉल किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. काफी देर इंतजार करने के बाद मजबूर होकर निजी वाहन की व्यवस्था की गई. तब जाकर सभी घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया. सदर अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *