Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आंदोलनरत छात्रों ने कहा- हमारी तरफ से नहीं बनेगी कोई भी कमेटी, खुले में करेंगे सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता

Ranchi: जेपीएससी-जेएसएससी मामले को लेकर हर घंटे एक नया मोड सामने आ रहा है. सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत...

The agitating students said that no committee will be formed on our behalf and we will hold talks with the government representatives in the open.

Ranchi: जेपीएससी-जेएसएससी मामले को लेकर हर घंटे एक नया मोड सामने आ रहा है. सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत करने की पेशकश की है, और एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. इससे पहले सरकार की तरफ से रांची प्रशासन के एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर छात्रों से बात करने के लिए गए. उन्होंने छात्रों को कहा कि सरकार आप लोगों से बात करने के लिए तैयार है, इसके लिए छात्रों की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया जाए. इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सरकार के बनी कमेटी के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC उच्च स्तरीय कमेटी में शामिल रहेंगे अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह

छात्रों ने प्रशासन की बात नहीं मानी, कहा- नहीं बनेगी कमेटी

रांची प्रशासन की तरफ से गए एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की बातों को छात्रों ने सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि सरकार से उनकी बातचीत एक खुले मंच पर होगी. उनकी तरफ से कोई भी प्रतिनिधिमंडल नहीं बनाया जाएगा. जब भी बात होगी खुले में होगी और सीसीटीवी कैमरे के सामने होगी. उन्होंने इस बात को दोहराया कि हम आंदोलन कर रहे छात्रों को एक दूसरे पर पूरा भरोसा है, लेकिन फिर भी हम बंद कमरे में बात नहीं करेंगे. जब भी वार्ता करेंगे खुले मंच पर करेंगे, और सबके सामने करेंगे. साथ ही पूरे बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सीसीटीवी कैमरे में कैद होनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *