Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा से चल रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 122 किलो गांजा बरामद

Jamtara: ड्रग्स और अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली...

Jamtara

Jamtara: ड्रग्स और अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है. डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में जामताड़ा से संचालित एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया गया है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के एक मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है.

जामताड़ा से गिरफ्तार हुआ मुख्य सप्लायर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को जामताड़ा जिले में छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बाराबनी थाना क्षेत्र में तत्काल फॉलो-अप ऑपरेशन चलाया. इस कार्रवाई में पुलिस ने 122 किलोग्राम गांजा बरामद किया.

पहले भी हो चुकी है बड़ी बरामदगी

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले कुछ सप्ताह से चल रहे अभियान का हिस्सा है. इससे पहले 17 जुलाई 2026 को सलानपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था. इसके बाद 29 जुलाई 2026 को जमुरिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से करीब 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था.

अब तक 230 किलो गांजा जब्त

पुलिस के अनुसार, अब तक इस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में कुल 230 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है. जांच एजेंसियां गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायरों और संपर्क सूत्रों की जानकारी जुटाने में लगी हैं. अधिकारियों ने बताया कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ड्रग्स नेटवर्क पर कसता पुलिस का शिकंजा

लगातार हो रही बरामदगी को पुलिस ने अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है. अधिकारियों का कहना है कि जामताड़ा और पश्चिम बंगाल सीमा से संचालित इस नेटवर्क पर अब पुलिस की पकड़ मजबूत हो रही है.

ALSO READ: गुमला: ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल, 108 एंबुलेंस पर फोन नहीं उठाने का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *