Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर DC ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ranchi: मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं....

RANCHI

 Ranchi:  मोरहाबादी मैदान में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर अपने-अपने कार्य पूरे करें, ताकि महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके.

आदिवासी संस्कृति और परंपरा का होगा प्रदर्शन

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि विश्व आदिवासी महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोक कला, संगीत, नृत्य और जीवन शैली को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी है.

सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक की हुई समीक्षा

बैठक में मोरहाबादी मैदान की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मेडिकल सुविधा, साफ-सफाई, स्टॉल व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं को पहले ही चिन्हित कर उनका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों और अतिथियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ALSO READ: लोहरदगा में मानव तस्करी का खुलासा: 4 नाबालिग लड़कियां मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *