Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी

जमशेदपुर: ग्रेजुएट महाविद्यालय के सभागार में B.ED विभाग, NSS और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कानूनी...

जमशेदपुर
कानूनी जागरूकता शिविर

जमशेदपुर: ग्रेजुएट महाविद्यालय के सभागार में B.ED विभाग, NSS और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

छात्राओं को अधिकारों और कानूनों की दी जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों और कानूनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा कर सकें.

DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट, महिलाओं के मौलिक अधिकार, पैतृक संपत्ति में अधिकार, गुड टच-बैड टच, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया सहित कई कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी.

महिलाओं और सामाजिक अपराधों से जुड़े कानूनों पर चर्चा

वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. सिन्हा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य अधिवक्ता योगिता कुमारी ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, मानव तस्करी, डायन प्रथा और DLSA की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया.उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी समस्या के समाधान के लिए लोग DLSA कार्यालय से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते है.

ALSO READ: ASIACE ने नए SP मनोज स्वर्गियारी का किया स्वागत, उद्योगों की सुरक्षा और नशे के कारोबार पर हुई चर्चा

बड़ी संख्या में छात्राएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम का संचालन B.ED विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वेश्वर यादव ने किया. शिविर में पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय कुमार तिवारी, आशीष प्रजापति सहित महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं. छात्राओं ने कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *