Koderma : जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम दुमदुमा में नल-जल योजना के लिए रखे गए पाइपों की चोरी करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कोडरमा को 06.08.2026 को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोग जलापूर्ति योजना के पाइप एक DCM वाहन में लोड कर रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी सतगावां दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पाइप चोरी का खुलासा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने DCM ट्रक संख्या WB15L1467 के साथ वाहन चालक आनन्दु कौर, पिता प्रदीप कौर, निवासी चुचरा, थाना चुचरा और उप चालक राहुल मंडल, पिता दिलीप मंडल, निवासी चन्दननगर, थाना चन्दननगर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया. ट्रक से जलापूर्ति योजना के 65 पीस डीआई पाइप और 2 मोबाइल भी बरामद किए गए. जलापूर्ति योजना के ठेकेदार प्रदीप राम, पिता रामेश्वर राम, निवासी गोलवाढाब, थाना डोमचांच के आवेदन पर सतगावां थाना कांड संख्या 62/26 दिनांक 06.08.2026, धारा 303(2)/317(5)/3(5) बीएनएस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश कर रही है.

Also Read : कोडरमा : 12 अगस्त को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण, रक्षाबंधन पर भी चंद्र ग्रहण का साया


