Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो में अवैध बालू के खिलाफ बड़ा एक्शन, DC के निर्देश पर 3 ट्रैक्टर जब्त, सेक्टर-6 इलाके में हड़कंप

Bermo: NGT की रोक के बावजूद बोकारो जिले में नदी से अवैध बालू खनन, उठाव और तस्करी जारी है. इसे देखते हुए...

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ट्रैक्टर
अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए ट्रैक्टर

Bermo: NGT की रोक के बावजूद बोकारो जिले में नदी से अवैध बालू खनन, उठाव और तस्करी जारी है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त अजय नाथ झा के कड़े दिशा-निर्देशों के आलोक में शुक्रवार को खनन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान सेक्टर-6बी के समीप मुख्य पथ पर अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया. बालू लदे तीनों ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सेक्टर-6 थाने के सुपुर्द कर दिया गया है.

संयुक्त छापेमारी से बालू माफियाओं में मची खलबली

अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए इस अचानक अभियान से बालू माफियाओं और अवैध परिवहन में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले में किसी भी कीमत पर प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

खनन विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

इस सफल छापामारी अभियान का नेतृत्व खान निरीक्षक सीताराम टुडू और खान निरीक्षक अजय कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया. टीम में सेक्टर-06 थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के बालू तस्करों में खलबली मची हुई है. वहीं खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में इस तरह की औचक कार्रवाई और भी तेज की जाएगी.

ALSO READ: अपडेटः परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आंदोलनरत छात्र बोले- ‘जब तक मांगें पूरी नहीं, तब तक जारी रहेगा आंदोलन’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *