Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

फैशन और ब्यूटी में बदल रहा ट्रेंड, नेचुरल लुक के साथ स्टाइलिश अंदाज पर जोर

News Wave Desk : फैशन और ब्यूटी आज सिर्फ खूबसूरत दिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह लोगों की पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास...

fashion and beauty

News Wave Desk : फैशन और ब्यूटी आज सिर्फ खूबसूरत दिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह लोगों की पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास को भी दर्शाते हैं. बदलते समय के साथ फैशन और ब्यूटी के ट्रेंड में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. खासकर युवाओं के बीच आरामदायक कपड़ों के साथ स्टाइलिश और नेचुरल लुक का चलन बढ़ रहा है.

फैशन की बात करें तो कॉटन, लिनन और हैंडलूम जैसे हल्के और आरामदायक फैब्रिक लोगों की पसंद बन रहे हैं. कुर्ती के साथ जींस, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट और हल्के रंगों के कपड़े रोजमर्रा के साथ-साथ कैजुअल मौकों पर भी पसंद किए जा रहे हैं. इसके अलावा सिंपल ड्रेस के साथ हल्की ज्वेलरी और कम एक्सेसरीज से लुक को आकर्षक बनाने का ट्रेंड भी बढ़ रहा है.

फैशन एक्सपर्ट्स का कहना

वहीं, ब्यूटी के क्षेत्र में ज्यादा मेकअप के बजाय नेचुरल और ग्लोइंग लुक को प्राथमिकता दी जा रही है। स्किन को साफ रखने, मॉइस्चराइजर लगाने और मौसम के अनुसार स्किन केयर करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हेयर केयर में भी नेचुरल और कम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है. फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है की आने वाले समय में ऐसे ट्रेंड ज्यादा लोकप्रिय हो सकते हैं, स्टाइल के साथ आराम और नेचुरल लुक का संतुलन बना रहे. लोग अब दूसरों की नकल करने के बजाय अपनी पसंद और पर्सनैलिटी के अनुसार फैशन और ब्यूटी को अपनाना पसंद कर रहे हैं.

Also Read : राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘कमीशनखोरी’ का मुद्दा, बोले- मरीजों के बिल पर पड़ रहा बोझ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *