Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय महिला का शव, गांव में मची सनसनी

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रुपडीह गांव में शनिवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका...

Dead body found hanging from a noose

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रुपडीह गांव में शनिवार सुबह एक 28 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मृतका की पहचान संजीदा खातून (28 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रमजानी मोड़ की रहने वाली थी और उसकी शादी रुपडीह गांव निवासी रहमत अंसारी, पिता कमरुद्दीन अंसारी के साथ हुई थी. मृतका के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं.

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद में पत्नी ने दी जान 

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे महिला के फंदे से लटके होने की जानकारी सामने आई. हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि जिस कमरे में महिला का शव मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि खिड़की खुली हुई थी. घटना की परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. वहीं, घटना के बाद ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के घर पर मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई है. हालांकि, इन सभी बिंदुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

Also Read : रांची सिविल कोर्ट में 10 अगस्त से न्यायिक कार्य में शामिल होंगे वकील, एग्जीक्यूटिव कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *