Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मौसम अलर्ट: दक्षिण बंगाल पर बना लो प्रेशर, अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Ranchi: राज्य में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के प्रभाव से...

Weather

Ranchi: राज्य में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवात के प्रभाव से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. इसी के असर से आज यानी 8 अगस्त को सुबह 8:30 बजे उसी क्षेत्र में एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इस मौसमी हलचल के कारण झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका जताई गई है.पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के लगभग सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई.पश्चिमी सिंहभूम के मंझगांव में सबसे अधिक 79.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. बहरागोरा में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नामकुम (रांची) में सबसे कम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया.

14 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • 08 अगस्तः आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघगर्जन की प्रबल संभावना है.राज्य के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों (लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो एवं धनबाद) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.
  • 09 अगस्तः अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. उत्तर-मध्य (कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद एवं बोकारो) तथा उत्तर-पूर्वी भागों (देवघर, दुमका, गिरिडीह एवं जामताड़ा) में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है. साथ ही गरज और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
  • 10 अगस्तः राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघगर्जन की संभावना बनी रहेगी. उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों (लोहरदगा, गुमला एवं खूंटी) में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • 11 से 14 अगस्तः राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा और कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना बनी हुई है.

रांची और इसके आसपास का मौसम पूर्वानुमान

  • 08 अगस्त: आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी.
  • 09 अगस्त: आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
  • 10 अगस्त: बादल छाए रहेंगे और दो या अधिक बार बारिश के आसार हैं.
  • 11 अगस्त: एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.
  • 12 अगस्त: बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी.
  • 13 व 14 अगस्त: मौसम सामान्यतः बादलमय रहेगा और एक-दो बार हल्की वर्षा हो सकती है.

AlsoRead:बदल गए मैदान, पर जज्बा नहीं, राजनीतिक अंडर करंट भी किया जा रहा है महसूस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *