Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: देवगन डैम में मिले शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Palamu: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगन डैम के किनारे मिले धर्मेंद्र राम के शव के मामले का पुलिस ने...

Palamu News
गिरफ्तार आरोपी

Palamu: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगन डैम के किनारे मिले धर्मेंद्र राम के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मृतक की पत्नी रानी देवी के लिखित आवेदन पर BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने मामले में नामजद दोनों आरोपियों अशोक पासवान और सुदेश भुईंया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मछली के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद 

मामले को लेकर छतरपुर SDPO प्रशांत कुमार ने बताया कि 31 जुलाई की रात धर्मेंद्र राम अपने साथी अशोक पासवान और सुदेश भुईंया के साथ देवगन डैम में जाल लेकर मछली मारने गया था. जाल लगाते समय मछली के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद हो गया, जिसके दौरान अशोक और सुदेश ने धर्मेंद्र को धक्का दे दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया. इसके बाद दोनों आरोपी गुस्सा होकर वहां से हटने लगे, लेकिन जब वापस लौटकर देखा तो धर्मेंद्र पानी के अंदर था. पानी से बाहर निकालने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है. इसके बाद दोनों आरोपी डरकर मौके से भाग गए और किसी को जानकारी न देकर अपने-अपने घर जाकर सो गए.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. इस छापेमारी दल में छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार गोप और छतरपुर थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम अलर्ट: दक्षिण बंगाल पर बना लो प्रेशर, अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *