Lohardaga: विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान DC संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश
DC संदीप कुमार मीना ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपरा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से जुड़ी रही है. उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. वहीं एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में समाज के हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाते हैं.

बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता
विद्यालय में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आदिवासी संस्कृति, पर्यावरण, जल-जंगल-जमीन और प्रकृति संरक्षण पर आकर्षक चित्र बनाए. DC व अन्य अधिकारियों ने बच्चों के चित्रों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आईटीडीए(ITDA) सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) संजय कुमार, एसडीएम (SDM) अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
ALSO READ: संघर्ष से सफलता की नई इबारत: राहिल हेम्ब्रम ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

