Chakradharpur: चिड़िया से मनोहरपुर की ओर लौह अयस्क लेकर जा रहे वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण चिकित्सक प्रहलाद महतो की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि चिड़िया से मनोहरपुर के बीच लगातार लौह अयस्क लदे भारी वाहनों का परिचालन होता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

मुआवजे और भारी वाहनों के परिचालन पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा भारी वाहनों के परिचालन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित हुआ.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी. फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा शोक और आक्रोश है.
ALSO READ: सरायकेला: विश्व आदिवासी दिवस पर चांडिल में गूंजेगी एकता की हुंकार, निकलेगी भव्य बाइक रैली

