Bokaro: रांची में छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर सोमवार सुबह से पेटरवार थाना क्षेत्र के एनएच-23 स्थित चरगी के पास बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह और ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद ने किया.
वाहनों और यात्रियों की हुई जांच
जांच के दौरान रांची की ओर जाने वाले निजी और व्यावसायिक वाहनों की डिक्की, सामान, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई. साथ ही वाहनों में सवार यात्रियों से भी पूछताछ की गई.
सुरक्षा के लिहाज से रूटीन अभियान
SDO मनोज कुमार ने बताया कि यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाने वाला नियमित जांच अभियान है. इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना है.
अधिकारी रहे मौजूद
अभियान में पेटरवार सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी राजू मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.
ALSO READ: रांची: छात्र आंदोलन से जुड़े देवेंद्र नाथ महतो की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर
