Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

JPSC-JSSCआंदोलन: उग्र प्रदर्शन के बीच रांची पुलिस का संयम, छात्रों ने लगाया रांची पुलिस जिंदाबाद का नारा, पढें बैरिकेडिंग टूटने से लेकर विधानसभा मार्च तक का मिनट टू मिनट पूरा घटनाक्रम

प्रेरणा, श्रुति, धीरज, रोहित Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं के विरोध और रोजगार...

JPSC-JSSC agitation: Ranchi police maintain restraint amid violent protests, students chant "Long Live Ranchi Police." Read the minute-by-minute account of the events from the breaking of barricades to the march to the Assembly.

प्रेरणा, श्रुति, धीरज, रोहित

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं के विरोध और रोजगार की मांग को लेकर राजधानी रांची की सड़कों पर छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिला. ‘भारत माता की जय’ और ‘रोजगार दो’ जैसे देशभक्ति नारों के साथ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए निकले. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के उग्र रवैये के बावजूद रांची पुलिस के अधिकारियों व कर्मियों ने जिस शालीनता और संयम का परिचय दिया, उससे प्रभावित होकर छात्रों ने ‘रांची पुलिस जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए.

पहली बैरिकेडिंग टूटने से बढ़ा तनाव

प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जैसे ही छात्रों का हुजूम सुबह के 11:16 बजे पहले सुरक्षा घेरे के पास पहुंचा, वहां माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और 11: 36 बजे पहली बैरिकेडिंग को बलपूर्वक तोड़कर आगे बढ़ गए.

JPSC-JSSC agitation: Ranchi police maintain restraint amid violent protests, students chant "Long Live Ranchi Police." Read the minute-by-minute account of the events from the breaking of barricades to the march to the Assembly.

एक के बाद एक आठ बैरिकेडिंग ध्वस्त

सुरक्षा का पहला घेरा टूटते ही प्रदर्शनकारियों का उत्साह और आक्रोश दोनों बढ़ गया. दोपहर के 12:19 बजे से लेकर दोपहर 1: 09 बजे तक छात्रों के हुजूम ने आगे बढ़ते हुए रास्ते में लगाई गई एक के बाद एक कुल आठ बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका. इसके बावजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी और जवान पूरी तरह संयमित नजर आए और स्थिति को बिगड़ने से बचाने का प्रयास करते रहे.

यह भी पढ़ें: युवा छात्रों का गुस्सा नेताओं की राजनीतिक रोटी, विधानसभा घेराव में BJP और JLKM की एंट्री से मुद्दा बना सियासी

पथराव में पुलिसकर्मी घायल, चला वाटर कैनन

प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा अचानक पुलिस बल पर पत्थर, जूते और चप्पल फेंके जाने लगे. इस पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट लग गई. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने एहतियात के तौर पर हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद भी जब छात्र पीछे नहीं हटे, तो भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

JPSC-JSSC agitation: Ranchi police maintain restraint amid violent protests, students chant "Long Live Ranchi Police." Read the minute-by-minute account of the events from the breaking of barricades to the march to the Assembly.

पुलिस के सूझबूझ भरे रवैये की सराहना

छात्रों के अत्यधिक उग्र प्रदर्शन के जवाब में रांची पुलिस जिस धैर्य और संयम के साथ खड़ी रही, उससे साफ जाहिर हुआ कि प्रशासन छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की कठोर या दंडात्मक कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं था. पुलिस के इसी सहयोगात्मक और संवेदनशील रवैये को देखते हुए प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने भी रांची पुलिस के समर्थन में नारेबाजी की और पुलिस के साथ राष्ट्रगान गया.

JPSC-JSSC agitation: Ranchi police maintain restraint amid violent protests, students chant "Long Live Ranchi Police." Read the minute-by-minute account of the events from the breaking of barricades to the march to the Assembly.

पढें पहली बैरिकेडिंग टूटने से लेकर विधानसभा मार्च तक का मिनट टू मिनट घटनाक्रम

– सुबह 07 बजे: पुराने विधानसभा के पास छात्रों का जुटना हुआ शुरू.

– सुबह 11 बजे: छात्रों का आंदोलन शुरू हुआ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र.

– सुबह 11: 36 बजे : आक्रोशित छात्रों ने पहली बैरीकेडिंग को तोड़ दिया. इस दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई, लेकिन पुलिस संयमित रही.

– दोपहर 12: 19 बजे: आक्रोशित छात्र एक के बाद एक बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए जगन्नाथपुर मंदिर के पास छठे बैरिकेडिंग के पास पहुंचे, कुछ देर नारेबाज़ी करने के बाद ये भी छठे बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया.

– दोपहर 12: 28: छठे बैरिकेडिंग को तोड़ने के बाद उग्र छात्र सातवें बैरिकेडिंग के पास पहुंचे और कुछ ही देर में इस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. इसके बाद भी पुलिस संयमित रही.

– दोपहर 12: 44 बजे: सातवें में बैरिकेडिंग को तोड़ने के बाद छात्रों का भीड़ जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे आठवें बैरिकेडिंग के पास पहुंचा और वहां पर नारेबाजी करने लगे. देखते देखते छात्र का एक समूह आठवें बैरिकेडिंग को तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ चले.

JPSC-JSSC agitation: Ranchi police maintain restraint amid violent protests, students chant "Long Live Ranchi Police." Read the minute-by-minute account of the events from the breaking of barricades to the march to the Assembly.

– दोपहर 01:09 बजे: एक समूह जब विधानसभा की तरह बढ़ गया तब तक पीछे से आ रही छात्रों का समूह आठवें बैरिकेडिंग के पास आ गया और वहां परीक्षा को रद्द करने को लेकर नारेबाजी करने लगे.

– दोपहर 01: 14 बजे: आठवें बैरिकेडिंग के पास देखते देखते ही छात्र उग्र हो गए और पुलिस के जवान के ऊपर पत्थर और जूता चप्पल फेंकने लगे जिसमें एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट लगी और पुलिसकर्मी का सिर फट गया.

– दोपहर 01: 21 बजे: उग्र हो रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया इसके बावजूद भी छात्र नहीं माने.

– दोपहर 01: 44 बजे: प्रदर्शन कर रहे एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

– दोपहर 1: 52 बजे: प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस के साथ राष्ट्रगीत गया और रांची पुलिस जिंदाबाद का नारा लगाया.

– दोपहर 02: 02 बजे: जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे आठवें बैरिकेडिंग के पास विधायक जयराम महतो पहुंचे और छात्रों को समझाया.

– दोपहर 02: 10 बजे : छात्रों का एक समूह पुलिस की बस पर चढ़ गया और प्रदर्शन करने लगे.

– दोपहर 02.22 बजे : छात्रों के आंदोलन में स्पाइडर मैन का ड्रेस पहन कर एक छात्र का एंट्री हुआ और उसने छात्रों का उत्साह को बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एल खियांग्यते का आइजोल के आलीशान महलों से लेकर JPSC घोटालों तक का सफर, अब भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे

– दोपहर 03.14: पुलिस के लगातार संयमित रहने के बावजूद भी छात्र लगातार उग्र होते रहे इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया.

– दोपहर 03.25 बजे: इसके बाद छात्रों के आंदोलन में एक और छात्र भालू का ड्रेस पहनकर छात्र आंदोलन में शामिल हुआ और छात्रों का उत्साह बढ़ाया.

JPSC-JSSC agitation: Ranchi police maintain restraint amid violent protests, students chant "Long Live Ranchi Police." Read the minute-by-minute account of the events from the breaking of barricades to the march to the Assembly.

– दोपहर 03.29 बजे: आंदोलन कर रहे छात्र ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी जिसके बाद बाकी अन्य छात्र मौके पर पहुंचकर पुलिस वाले को बचाया.

– शाम 4:30 बजे: प्रदर्शन कर रहे छात्र झारखंड विधानसभा के गेट नंबर एक तक पहुंच गए.

– शाम 7:30 बजे: देर शाम पुलिस अधिकारी के द्वारा सभी छात्रों को समझा बुझाकर वापस लौटा दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *