Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रिम्स में 250 MBBS सीटों के हिसाब से बढ़ेंगी सुविधाएं, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Ranchi: रिम्स में MBBS की सीटें 180 से बढ़कर 250 होने के बाद अब अस्पताल और कॉलेज में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने की...

रिम्स में 250 MBBS सीटों के अनुसार सुविधाएं बढ़ाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक
रिम्स में 250 MBBS सीटों के अनुसार सुविधाएं बढ़ाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Ranchi: रिम्स में MBBS की सीटें 180 से बढ़कर 250 होने के बाद अब अस्पताल और कॉलेज में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसी को लेकर आज रिम्स में स्वास्थ्य विभाग और रिम्स प्रबंधन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई.

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी मनोज कुमार, रिम्स के निदेशक, डीन, चिकित्सा अधीक्षक और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे. भवन निर्माण और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

ओपीडी, वार्ड और मरीजों की सुविधाओं पर फोकस

बैठक में रिम्स में चल रहे निर्माण और नवीनीकरण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई. इसके अलावा ओपीडी और आईपीडी सेवाओं, वार्डों की क्षमता, मरीजों की सुविधाओं और अलग-अलग विभागों की जरूरतों की भी समीक्षा की गई.

अधिकारियों ने यह भी देखा कि 250 MBBS सीटों के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के नियमों के अनुसार रिम्स में कितनी अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत होगी.

समय पर पूरा हो काम

रिम्स निदेशक ने अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को लंबित काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण और नवीनीकरण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा.

इसके साथ ही 250 MBBS सीटों के अनुसार जरूरी मानव संसाधन, शिक्षण सुविधाएं, अस्पताल की क्षमता और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

निदेशक ने कहा कि MBBS की सीटें 250 होना रिम्स के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब इसके अनुरूप अस्पताल की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था को भी मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित निगरानी के जरिए सभी काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

ALSO READ: चोरों के बढ़ते आतंक से उबला चक्रधरपुर, व्यापारियों का कैंडल मार्च; मंगलवार को शहर बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *