Ranchi: JPSC के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में BJP ने आज यानी मंगलवार को रांची बंद का ऐलान किया है. बंद के कारण यातायात व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित है. ऐसे में झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट के कई वकील अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे.
पत्र लिखकर किया गया आग्रह
इस स्थिति को देखते हुए झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस और रांची जिला बार एसोसिएशन ने सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है, कि अगर कोई वकील मंगलवार को सूचीबद्ध मामलों में कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हो पा रहा है, तो उस मामले में विपरीत आदेश पारित नहीं किया जाए.
यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, NH-75 जाम कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
