Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से रांची में 249 पुलिस पदाधिकारी और 2,255 लाठी बल की तैनाती, पुलिस मुख्यालय ने दिया आदेश

Ranchi: राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों और भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन...

Jharkhand Police
झारखंड पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों और भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. इसी बीच मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारी और लाठी बल की तैनाती का आदेश जारी किया है.

SSP की मांग पर अतिरिक्त बल मंजूर

हाल के दिनों में छात्रों और राजनीतिक दलों के लगातार हो रहे उग्र प्रदर्शनों के मद्देनजर रांची एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की थी. एसएसपी की इस मांग पर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों से 249 पुलिस पदाधिकारियों और 2,255 अतिरिक्त लाठी बल के जवानों को तत्काल प्रभाव से रांची में तैनात करने का निर्देश दिया है. मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी जवानों और अधिकारियों को राजधानी के संवेदनशील चौराहों, सरकारी भवनों और विधानसभा मार्ग पर तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

विभिन्न जिलों से बुलाए गए पुलिस अधिकारी

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए झारखंड के लगभग सभी जिलों से पुलिस अधिकारियों को रांची तलब किया गया है. हजारीबाग और धनबाद से सबसे ज्यादा 25-25 पुलिस पदाधिकारी बुलाए गए हैं. इसके अलावा चाईबासा, चतरा, पलामू और पाकुड़ से 20-20, रामगढ़ से 15, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला और जामताड़ा से 10-10 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है. वहीं गढ़वा से 11, झारखंड जगुआर से 8, कोडरमा, गिरिडीह और खूंटी से 5-5 पुलिस पदाधिकारियों को रांची में विधि-व्यवस्था की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read: पुरानी विधानसभा के पास ABVP कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर किया जाम, पुलिस बस को भी आगे बढ़ने से रोका

विधानसभा घेराव से पहले कई कार्यकर्ता हिरासत में

छात्रों के आंदोलन के समर्थन और युवाओं के मुद्दों को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा है. इस आंदोलन को विफल करने और शहर की यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस बल सुबह से ही मुस्तैद है. विधानसभा की ओर बढ़ने वाले कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही कई प्रमुख भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *