Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : जनता दरबार में DC ने सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Koderma : समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में DC उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं और...

Public court

Koderma : समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में DC उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए.

पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DC

DC ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए प्राप्त आवेदनों के नियमानुसार और समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए.

DC ने पदाधिकारियों को दिया निर्देश 

जनता दरबार में आए मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए DC ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों की समुचित जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उनका अविलंब समाधान किया जाए और जिन मामलों में जांच अथवा अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें भी तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए. DC ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें.

जनता दरबार के दौरान भूमि और राजस्व, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, रोजगार, अतिक्रमण, पारिवारिक और अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. DC ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Also Read : नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले अमरनाथ पांडेय को मिली बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *