Koderma: जल जीवन मिशन के तहत चंदवारा प्रखंड की पत्थलगढ़ा पंचायत के ग्राम पत्थलगढ़ा एवं तीतिरचांच में जल अर्पण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना था.
जल बचाने का दिया संदेश
इस दौरान जल स्रोतों के संरक्षण, नियमित रखरखाव और जल के सदुपयोग का संदेश दिया गया. प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाने का संकल्प दिलाया गया.
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, मुखिया, कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, सहायक अभियंता सूरज कुमार दास, जिला समन्वयक सुमन कुमारी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.
ALSO READ: चियांकी एयरपोर्ट से जल्द भरेंगी उड़ानें! लोकसभा में विष्णु दयाल राम ने उठाई पलामू की आवाज
