Click Here

JMM नेता अपने घर की छत से गिरकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और रांची नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर अपने घर की छत...

JMM leader
अस्पताल में भर्ती झामुमो नेता

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और रांची नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी सुजीत कुजूर अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा बुधवार की सुबह आठ बजे का बताया जा रहा है. आनन-फानन में उन्हें कांके स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

डॉक्टरों की टीम रख रही निगरानी

मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत कुजूर अपने आवास की छत पर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े. गिरने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें ICU में रखा गया है. घटना की सूचना मिलते ही झामुमो कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गई है. अस्पताल परिसर में शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी है.

Also Read: रांची में पोस्टेड जवान की रामगढ़ में हुई मौत, राष्ट्रीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *