Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के धुर्वा स्थित प्राचीन जगन्नथपुर मंदिर संचालन के लिए राज्य के महाधिवक्ता रोहितास्य रॉय की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है. बता दें कि इसी वर्ष हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड ने जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन के लिए लगभग एक दर्जन लोगों की नयी कमिटी गठित की थी. जिसके बाद नई कमिटी के गठन का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था. इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष मंदिर संचालन और मंदिर प्रबंधन के लिए धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से योजना प्रस्तुत की गई. जिसके बाद अदालत ने महाधिवक्ता की अध्यक्षता में नयी योजना का अध्ययन करने के लिए कमिटी गठित करने का निर्देश दिया है.
ALSO READ: पाकुड़ में दो घरों में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
