Dhanbad: प्रशिक्षण की राह देख रहे और सेवा में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक होमगार्ड के चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत और खुशी की खबर है. होमगार्ड नवनामांकन चयन समिति के अध्यक्ष डीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, तकनीकी प्रमाण पत्रों का सत्यापन और मेडिकल जांच आगामी 17 अगस्त से शुरू होगी. यह जांच प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी.
DC कार्यालय मेमको मोड़ में होगी प्रक्रिया
जारी निर्देश के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय जांच का यह पूरा कार्य उपायुक्त कार्यालय मेमको मोड़ में आयोजित किया जाएगा. इस प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का डिजिटल वेरिफिकेशन किया जाएगा और उनकी फोटोग्राफी भी होगी. पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक से जोड़ा गया है.
अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य निर्देश
जांच में शामिल होने वाले सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी दो-दो छायाप्रति लाना अनिवार्य किया गया है.
1096 अभ्यर्थी होंगे शामिल
होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 1096 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है. जिनमें पुरुष अभ्यर्थी की संख्या 720 और महिला अभ्यर्थी की संख्या 376 है. 17 से 31 अगस्त के बीच चलने वाले इस जांच अभियान में जिले के सभी 10 प्रखंडों के चयनित अभ्यर्थियों के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण तकनीकी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच की जाएगी.
ALSO READ : हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान
