Click Here

हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को मिलेगा सम्मान

Hazaribagh : इस स्वतंत्रता दिवस हजारीबाग जिला प्रशासन सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के नागरिकों को सम्मानित करेगा. जिला...

Hazaribagh

Hazaribagh : इस स्वतंत्रता दिवस हजारीबाग जिला प्रशासन सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के नागरिकों को सम्मानित करेगा. जिला प्रशासन की ओर से की गई इस विशेष पहल के तहत 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मंच से ऐसे नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यों और प्रयासों से समाज और जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

आम लोगों से योग्य व्यक्तियों की जानकारी देने की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति शिक्षा, समाज सेवा, महिला और बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, खेल, कला-संस्कृति अथवा किसी अन्य सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, तो उसकी जानकारी प्रशासन तक जरूर पहुंचाएं. प्रशासन का उद्देश्य ऐसे गुमनाम और समर्पित लोगों को पहचान दिलाना है, जो बिना किसी अपेक्षा के समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं.

14 अगस्त दोपहर 12 बजे तक जमा करना होगा विवरण

जिला प्रशासन के अनुसार संबंधित व्यक्ति के कार्य और योगदान का पूरा विवरण 14 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 12 बजे तक उप विकास आयुक्त कार्यालय, हजारीबाग में जमा कराया जा सकता है. प्राप्त जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए योग्य व्यक्तियों का चयन सम्मान के लिए किया जाएगा.

समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे सम्मानित नागरिक

जिला प्रशासन का मानना है कि सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले नागरिकों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किए जाने से न केवल उनका उत्साह बढ़ेगा, बल्कि अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसे नागरिकों को सम्मान देना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उनके योगदान को उचित सम्मान मिल सके.

Also Read : एक्शन में सरकार: जनवरी से अब तक 12 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली छुट्टी, 185 पर गिरी गाज, 110 को शो कॉज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *