Click Here

जिला प्रशासन के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे आदित्य साहू

Ranchi: राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जिला प्रशासन के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे. दरअसल, JPSC,...

Aditya Sahu
जिला प्रशासन के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे आदित्य साहू (फाइल फोटो)

Ranchi: राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जिला प्रशासन के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे. दरअसल, JPSC, JSSC और CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्र पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं. छात्रों की मांगों के समर्थन में भाजपा भी आंदोलन में शामिल हुई है.10 अगस्त को भाजपा नेता और कार्यकर्ता अचानक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गए. इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी और रांची पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. पुलिस ने भाजपा के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया.

इनमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई नेता शामिल थे. सभी नेताओं को शाम तक खेलगांव स्थित कैंप जेल में रखा गया. घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई.

संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाए आदित्य साहू

आदित्य साहू का कहना है कि संसद का सत्र चलने के दौरान रांची में हिरासत में लिए जाने के कारण वह संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाए. उनका कहना है कि सांसद को संसद सत्र के दौरान इस तरह हिरासत में लिए जाने को विशेषाधिकार का उल्लंघन माना जाता है. इसी आधार पर आदित्य साहू राज्यसभा में जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की तैयारी में हैं.

ALSO READ: BREAKING: मधुकम दखल दिहानी केस में महादेव उरांव की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज, जिनका घर टूटा उन्हें महादेव देगा पैसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *