करवट लेगा मौसमः झारखंड में ओलावृष्टि के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

  रांचीः झारखंड में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य...

 

रांचीः झारखंड में मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन और तेज हवा चलेगी. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. साथ ही वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी एवं मध्य भागों में गर्जन के साथ तेज़ हवा चलेगी. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इन इलाकों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

इन जिलों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में असर पड़ेगा. वहीं पिछले 24 घंटे में धनबाद में ओलावृष्टि हुई. सबसे अधिक बारिश बोकारो के नवीडीह में 43 मिलीमीटर हुई.

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. उसके अगले दो दिनों तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6° डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *