बड़ी कामयाबी: लातेहार पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिए गए नक्सलियों की निशानदेही पर बरामद किया हथियारों का जखीरा

लातेहार: झारखंड पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. छिपादोहर थाना कांड संख्या-11/26 के तहत...

लातेहार: झारखंड पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. छिपादोहर थाना कांड संख्या-11/26 के तहत गिरफ्तार दो कुख्यात उग्रवादियों की निशानदेही पर पुलिस ने गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस रिमांड के दौरान हुआ बड़ा खुलासा:

एसपी कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दस लाख इनामी नक्सली मृत्युंजय भुईयां (उर्फ फरेश भुईयां उर्फ अवधेश जी) और बब्लु राम (उर्फ रोहित चंद्रवंशी उर्फ बब्लु जी) को 14 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया था. कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियारों और आईईडी के ठिकानों की जानकारी साझा की.

जंगल में जमीन के नीचे दबा था हथियारों का जखीरा:

नक्सलियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम जब अभियुक्तों को लेकर गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल पहुंची, तो उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से करीब डेढ़ फीट जमीन के नीचे दबाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए. मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर पुलिस ने एक इंसास राइफल, तीन मैगजीन, 5.56 एमएम की 70 जिंदा गोलियां और एक पाउच बरामद किया, जबकि।बबलु राम की निशानदेही पर: मिरचैया नाला के समीप से एक सेमी राइफल (77 जिंदा गोलियों के साथ) और एक .30 कार्बाइन राइफल (23 जिंदा गोलियों के साथ) बरामद की गई. इसके साथ ही दो चितकबरा रंग के पाउच भी जब्त किए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *