Click Here
Click Here
Click Here

डालटनगंज स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर किए जाने का स्वागत, राजा मेदिनीराय की प्रतिमा लगाने की मांग तेज

पलामू: हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पलामू...

पलामू: हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पलामू जिला वासियों की लंबे समय से मांग थी कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किया जाए. जिस पर झारखंड सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए कैबिनेट से स्वीकृति दी है. इसके लिए उन्होंने झारखंड सरकार को बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि इस फैसले से आदिवासी समाज सहित पूरे झारखंड में खुशी की लहर है. डालटनगंज शहर का नाम पहले ही मेदिनीनगर हो चुका था, लेकिन रेलवे स्टेशन पर अब भी डालटनगंज नाम अंकित था, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी और यह उपनिवेशवादी ब्रिटिश हुकूमत की याद दिलाता था.

उन्होंने आगे कहा कि पलामू की इस पवित्र धरती पर अपने जनकल्याणकारी शासनकाल के लिए जाने जाने वाले महान पराक्रमी और तेजस्वी राजा मेदिनीराय का नाम अंकित होने से क्षेत्रवासियों में गौरव की भावना जागृत होती है और अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़ाव महसूस होता है.

इस अवसर पर उन्होंने मांग की कि पलामू जिला प्रशासन, झारखंड सरकार और रेलवे मंत्रालय आपसी समन्वय से रेलवे स्टेशन परिसर में राजा मेदिनीराय की विशाल आदमकद प्रतिमा स्थापित करे, ताकि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पलामू के गौरवशाली इतिहास और परंपरा की जानकारी मिल सके.

उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर और उपमहापौर से पार्टी प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा और मेदिनीनगर शहर में राजा मेदिनीराय के नाम से एक संग्रहालय स्थापित करने की मांग करेगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *