Click Here
Click Here
Click Here

दोस्तों संग घूमने गए युवक की डैम में डूबने से मौत, सूचना के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस!

चतरा: दोस्तों के साथ भेड़ीफार्म स्थित लक्षणपुर डैम घूमने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक...

चतरा: दोस्तों के साथ भेड़ीफार्म स्थित लक्षणपुर डैम घूमने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत बूढीगड्ढा गांव निवासी धनेश्वर दांगी का पुत्र था.

ग्रामीणों की कोशिश और उम्मीद

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर युवक को पानी से बाहर निकाला. बताया जाता है कि बाहर निकालते समय उसकी हल्की सांसें चल रही थीं, जिससे परिजनों में उम्मीद की किरण जगी.

अस्पताल पहुंचने से पहले जूझता रहा युवक

आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल जांच की. हालांकि, काफी देर तक पानी में रहने और फेफड़ों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Also Read: योगेंद्र साव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा—अबुआ नहीं कारपोरेट सरकार

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार गूंज उठी. इधर, जैसे ही युवक की मौत की खबर उसके पैतृक गांव बूढीगड्ढा पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

एम्बुलेंस और पुलिस पर सवाल

इस घटना पर राजपुर मुखिया विकास कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके कारण डैम से निकालने के बाद युवक को निजी वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा.

घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस

वहीं, सूचना मिलने के बावजूद सदर थाना पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जताई गई है. उन्होंने प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मौके पर सिर्फ बीडीओ ही पहुंचे, जबकि अन्य जिम्मेदार अधिकारी नदारद रहे.

मातम में बदला गांव का माहौल

ग्रामीणों के अनुसार, छोटू अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *