दिव्यांग अभ्यर्थी निशात अब्दुल्ला ने उठाए नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल, 2017 पंचायत सचिव भर्ती से CGL तक न्याय की मांग

Ranchi: जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्र-अभ्यर्थी आंदोलन के बीच दिव्यांग महिला अभ्यर्थी निशात अब्दुल्ला ने नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं...

Ranchi
नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल

Ranchi: जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्र-अभ्यर्थी आंदोलन के बीच दिव्यांग महिला अभ्यर्थी निशात अब्दुल्ला ने नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार से जांच कर न्याय दिलाने की मांग की.

2017 पंचायत सचिव भर्ती में चयन प्रक्रिया पर सवाल

निशात अब्दुल्ला के मुताबिक, वर्ष 2017 की पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में उन्होंने टाइपिंग टेस्ट में करीब 98 प्रतिशत एक्यूरेसी हासिल कर परीक्षा क्वालीफाई की थी. इसके बावजूद अब तक उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी है. उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज और निर्धारित योग्यता पूरी करने के बावजूद उन्हें नियुक्ति से वंचित रखा गया.

3,088 पदों पर हुई थी भर्ती प्रक्रिया

2017 की पंचायत सचिव भर्ती का मामला झारखंड में लंबे समय से अभ्यर्थियों के बीच चर्चा में रहा है. उस समय झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा के तहत पंचायत सचिव समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी. पंचायत सचिव के 3,088 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चली थी.

ALSO READ: राष्ट्रीय सरना धर्म सम्मेलन की तैयारी शुरू, कई राज्यों से जुटेंगे सरना समाज के लोग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *