हजारीबाग: किराना दुकानों की आड़ में बिक रही थी अवैध बीयर, दो गिरफ्तार, 75 बोतल बीयर बरामद

Hazaribagh: जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों की आड़ में अवैध रूप से बीयर बेचने का मामला...

Hazaribagh: Illegal beer was being sold under the guise of grocery shops; two arrested, 75 bottles of beer seized.

Hazaribagh: जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों की आड़ में अवैध रूप से बीयर बेचने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से अलग-अलग ब्रांड की कुल 75 बोतल बीयर बरामद की गई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को सूचना मिली थी कि ग्राम कुटीपीसी में कुछ किराना दुकानों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए बरही एसडीपीओ/पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

दो किराना दुकानदार रंगे हाथ पकड़े गए

छापेमारी दल ने कुटीपीसी गांव में विभिन्न दुकानों पर कार्रवाई की. इस दौरान दो किराना दुकानदारों को अवैध रूप से बीयर बेचते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल कुमार (करीब 20 वर्ष), पिता बालदेव प्रसाद मेहता, ग्राम नवाडीह, थाना पदमा ओपी, जिला हजारीबाग तथा उपेन्द्र कुमार (20 वर्ष), पिता गणेश प्रसाद मेहता, ग्राम कुटीपीसी, थाना पदमा ओपी, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है.

दोनों दुकानों से मिली 75 बोतल बीयर

पुलिस ने बादल कुमार की किराना दुकान से Godfather Beer 650 एमएल की 5 बोतल, Godfather Cane Beer 500 एमएल की 10 बोतल, Kingfisher Beer 650 एमएल की 6 बोतल और Kingfisher Cane Beer 500 एमएल की 9 बोतल, कुल 30 बोतल बीयर बरामद की. वहीं, उपेन्द्र कुमार की दुकान से Godfather Beer 650 एमएल की 7 बोतल, Godfather Cane Beer 500 एमएल की 6 बोतल, Kingfisher Beer 650 एमएल की 20 बोतल और Kingfisher Cane Beer 500 एमएल की 12 बोतल बरामद हुई. दोनों दुकानों से कुल 75 बोतल बीयर जब्त की गई.

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में बरही (पदमा ओपी) थाना कांड संख्या 289/2026, के तहत धारा 274/275/292 भारतीय न्याय संहिता एवं 47(क) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई में पदमा ओपी के पुअनि श्रवण कुमार, पुअनि राजेश कुमार हजरा, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि आलोक कुमार सोरेन तथा रिजर्व गार्ड शामिल रहे. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है.

ALSO READ : DCC एवं DLRC की जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *