Ranchi: राजधानी रांची में कल बिजली से जुड़े मरम्मत और जरूरी काम किए जाएंगे. इसके कारण शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी. बिजली विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें.

मरम्मत के दौरान कुछ जगहों पर पुराने नंगे तारों की जगह कवर तार लगाए जाएंगे, वहीं पोल खड़ा करने और ट्रांसफार्मर से जुड़े काम भी किए जाएंगे.
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
कृष्णापुरी: कृष्णापुरी रोड नंबर-14, वर्मा स्टोर के पास सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी.
मकचुंद टोली: राम मंदिर फीडर के लास्ट ट्रांसफार्मर के बंद रहने से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी.
गरुड़ पावर गली: अयोध्यापुरी फीडर के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी.
मौलाना आजाद कॉलोनी: गली नंबर 10, 11 और 12 में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.
विश्वकर्मा कॉलोनी, बड़गाई: टी.वी.एस. शोरूम के पास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
न्यू मोराबादी: पार्क प्राइम होटल के पास ट्रांसफार्मर नंबर-1 बंद रहने के कारण बिजली प्रभावित रहेगी.
ओरमांझी: चायबगान के बारीडीह फीडर में VCB लगाने का काम होगा. इसके कारण उक्रीड, चाईबागान और बारीडीह इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी.
ALSO READ: चतरा: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 15 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

