Saraikela: DC नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय सभागार में आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और सरायकेला नगर पंचायत में चल रही योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की.

पेयजलापूर्ति में तेजी के निर्देश
DC ने सभी घरों को नल-जल योजना से जोड़ने, नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने और शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.
कचरा उठाव और सफाई पर सख्ती
कचरा उठाव एवं डंपिंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आदित्यपुर के सभी 32 कचरा वाहनों को नियमित रूप से चलाने और खराब वाहनों को जल्द दुरुस्त करने को कहा. GPS के माध्यम से वाहनों की निगरानी के निर्देश भी दिए गए.
ALSO READ: चतरा: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 15 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई
मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने तथा औचक निरीक्षण के जरिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया.
आवास योजना की भी समीक्षा
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने और लंबित आवास मामलों की सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया.DC ने अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को पेयजल, सफाई, सड़क, नाली, बिजली और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

