Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने स्टेट फार्मेसी काउंसिल, बरियातू के रजिस्ट्रार-सह-सचिव के पद पर बदलाव किया है. अब रंजीत कुमार चौधरी को इस पद का औपबंधिक प्रभार दिया गया है.

रंजीत कुमार चौधरी फिलहाल उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सहायक निदेशक (औषधि)-I के पद पर काम कर रहे हैं. विभागीय आदेश के अनुसार उन्हें वर्तमान रजिस्ट्रार-सह-सचिव प्रशांत कुमार पाण्डेय की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है.
क्यों किया गया बदलाव?
विभाग के अनुसार प्रशांत कुमार पाण्डेय को अक्टूबर 2024 में फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का औपबंधिक प्रभार दिया गया था. बाद में जुलाई 2026 में काउंसिल के अध्यक्ष से इस पद के लिए दूसरे नामों की अनुशंसा मांगी गई थी, लेकिन तय समय में कोई जवाब नहीं मिला.
प्रशांत कुमार पाण्डेय के खिलाफ विभाग को कई शिकायतें मिली थीं. इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत रंजीत कुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी देने का फैसला किया.
ALSO READ: सरायकेला: नगर निकायों की सुविधाओं पर DC नितिश कुमार सिंह ने की समीक्षा बैठक

