बोकारो: भाकपा की पदयात्रा में दिखा DVC और CCL के खिलाफ आक्रोश, 1 सितंबर को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान

Bokaro: भाकपा बोकारो थर्मल शाखा की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क सह पदयात्रा...

Bokaro: Outrage against DVC and CCL evident during CPI's foot march; call given for 'Delhi Chalo' on September 1.

Bokaro: भाकपा बोकारो थर्मल शाखा की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क सह पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह पदयात्रा जरवा बस्ती, नूरी नगर और बाजार टांड़ समेत विभिन्न गांवों में निकाली गई. इस दौरान भाकपा नेताओं ने ग्रामीणों के बीच केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की विस्तृत जानकारी दी और विस्थापितों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की. नेताओं ने मांग की कि डीवीसी (दामोदर घाटी निगम) और सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) स्थानीय ग्रामीणों को अविलंब मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराए. इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा आगामी 1 सितंबर को ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का आह्वान किया गया है. कार्यक्रम में अंचल मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, शाखा सचिव रामेश्वर साव, मो शाहजहां, जानकी महतो, नवीन पाठक, असीम तिवारी, सत्यजीत राय, अर्जुन राम, पप्पू शर्मा, आबिद परवेज, ओम प्रकाश चैधरी, परण महतो, कोमल महतो और सरजू महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. भाकपा नेताओं ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने और हक-अधिकार की लड़ाई को तेज करने के लिए यह पदयात्रा अभियान पूरे अगस्त महीने तक लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल बोले- ‘देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी, हर क्षेत्र में बढ़ रही ताकत’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *