आंदोलन कर रहे छात्रो ने लगाया हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा, CM को जताया आभार 

Ranchi: JPSC और JSSC के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TDPL द्वारा...

Ranchi: JPSC और JSSC के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TDPL द्वारा JSSC और JPSC की जितनी भी परीक्षाएं अब तक ली हैं उन्हें रद्द करने की घोषणा कर दी है जिसके बाद अब आंदोलन कर रहे छात्र हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते दिख रहे हैं. सुबह तक जो छात्र आंदोलन कर रहे थे और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे वही छात्र अब हेमंत सोरेन ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन से जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC और JSSC की परीक्षा और उन परीक्षाओं के ज़रिए हुई नियुक्तियों को रद्द करने का एलान किया उसके बाद आंदोलन कर रहे छात्र प्रोजेक्ट भवन और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल के बाहर ख़ुशी से झूमने लगे और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *