छापेमारी में सुधीर गुप्ता के यहाँ मिले कई दस्तावेज, CID ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षा में हुई अनियमितता से जुड़े मामले में CID की जांच जारी है. सोमवार को CID ने बड़ी...

छापेमारी में सुधीर गुप्ता के यहाँ मिले कई दस्तावेज
छापेमारी में सुधीर गुप्ता के यहाँ मिले कई दस्तावेज

Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षा में हुई अनियमितता से जुड़े मामले में CID की जांच जारी है. सोमवार को CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तरफ जहां आयोग की पूर्व सचिव अजिता भटाचार्य के PA रहे BN राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरी तरफ JSSC के कार्यालय और JSSC के सचिव दिलीप गुप्ता के आवास पर भी छापामारी की. CID के मुताबिक, इस छापेमारी में बड़ी जानकारी सामने आई है और कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

छापेमारी में मिले दस्तावेजों की होगी पड़ताल

दस्तावेजों की पड़ताल के बाद CID सुधीर गुप्ता से पूछताछ करेगी और इसके लिए एजेंसी ने उन्हें नोटिस भी जारी कर दिया है. CID सुधीर गुप्ता से मंगलवार को पूछताछ करेगी. इस पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

ALSO READ: आंदोलन कर रहे छात्रो ने लगाया हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा, CM को जताया आभार 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *