Click Here
Click Here
Click Here

CM हेमंत सोरेन के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

सिमडेगा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथित बयान के विरोध में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए...

सिमडेगा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथित बयान के विरोध में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने किया.

बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया

इस मौके पर दीपक पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सनातन धर्म की आस्था पर आघात पहुंचाने वाला है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जो समाज के लिए घातक है. वहीं, प्रदेश सह-प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने भी बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इस तरह के बयान समाज को बांटने का प्रयास करते हैं.

Also Read: लातेहार: भूसे के ट्रक से 10 टन गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ से अधिक

आंदोलन की चेतावनी और पुतला दहन

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं, तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान माहौल काफी गर्म रहा और कार्यकर्ताओं में आक्रोश साफ नजर आया.

कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस प्रदर्शन में अनिरुद्ध सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, तुलसी साहु, नरेंद्र बड़ाईक, राकेश रविकांत, प्रधान, संटू गुप्ता, विद्या बड़ाईक, नीरज बड़ाईक, सतीश पांडे, गजानंद बेसरा, वीरेंद्र पांडा, विकास साहु, कृष्णा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *