Click Here
Click Here
Click Here

सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर खाद्य विभाग सतर्क, सघन जांच अभियान जारी

गुमला: गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज...

Food department officer
दुकान में जांच करते अधिकारी

गुमला:  गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया. यह अभियान अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गुमला के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में चलाया गया. निरीक्षण के दौरान सकरौली, सिसई में मेसर्स इंडियन ढाबा सहित शहर स्थित मेसर्स प्रकाश होटल, मेसर्स वी-मार्ट एवं अन्य दुकानों के साथ-साथ ठेला-खोमचा संचालकों की भी जांच की गई.

दुकानदारों को दिए गए सख्त निर्देश 

जांच के क्रम में दुकानदारों को अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, साफ-सफाई बनाए रखने, ढक्कनयुक्त डस्टबिन का प्रयोग करने तथा खाद्य पदार्थों में न्यूजपेपर का उपयोग न करने का सख्त निर्देश दिया गया. बता दें, आगामी त्योहारों जैसे सरहुल, ईद एवं रामनवमी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके.

मिलावटखोरी से दूर रहें

इस दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की गई, कि वे किसी भी प्रकार की मिलावटखोरी से दूर रहें. साथ ही यह भी कहा गया कि यदि कहीं भी मिलावटी खाद्य सामग्री का निर्माण या बिक्री होते पाए जाने की सूचना मिले, तो इसकी जानकारी तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *