Chaibasa : बंदगांव प्रखंड के पंचायत लण्डुपदा अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लण्डुपदा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह का आयोजन पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल अधिकार सुरक्षा मंच के प्रखंड अध्यक्ष तीरथ जामुदा थे. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही देश की उन्नति का आधार है. मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और शिक्षा के माध्यम से समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि
मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की अपील की. समारोह के दौरान मुखिया कुश पूर्ति ने कार्यक्रम में उपस्थित आमंत्रित अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, प्रबुद्धजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को पुष्प और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यार्थी, अभिभावक, प्रबुद्धजन, स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Also Read : चाईबासा : मूसलाधार बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, कच्चा मकान ढहने से बाल-बाल बचे 4 लोग

