रांची में बारिश से जलजमाव, 1200 सफाई मित्रों ने संभाला मोर्चा

Ranchi: लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया. जलजमाव की समस्या को देखते हुए...

जलजमाव

Ranchi: लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया. जलजमाव की समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने अपनी टीमों को अलर्ट कर दिया. करीब 1200 सफाई मित्रों को अलग-अलग इलाकों में उतारा गया, ताकि पानी की निकासी जल्द हो सके और लोगों को परेशानी न हो. नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीम ने जलजमाव वाले और संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर नालियों की सफाई और पानी निकालने का काम शुरू किया. बारियातू हाउसिंग कॉलोनी, प्रगति विहार, साकेत नगर, द्वारकापुरी, सेवा सदन, बहूबाजार, दीपाटोली, पंचशील नगर, अलगोड़ा, बड़ा घाघरा और एचबी रोड के काली टावर समेत कई जगहों पर टीमों ने काम किया.

JCB से बड़े नालों की सफाई

पानी की निकासी के लिए निगम ने चार JCB मशीनें लगाईं. इनके जरिए बड़े नालों की सफाई की गई. जहां जरूरत पड़ी, वहां नालियों के स्लैब हटाकर पानी का रास्ता साफ किया गया. इसके अलावा दो सुपर सकर मशीनों से साकेत नगर और पंचशील नगर में जमा पानी निकाला गया. काली टावर, तुपुदाना, पंडरा और पंचशील नगर समेत कई इलाकों में मोटर पंप लगाकर भी पानी बाहर निकाला गया.

सभी वार्डों में सफाई अभियान

नगर निगम की टीमों ने अलग-अलग वार्डों में नालियों की सफाई कर पानी के बहाव को बेहतर करने का काम किया. निगम का कहना है कि बारिश को देखते हुए संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है. जलजमाव की सूचना मिलते ही क्विक रिस्पांस टीम को मौके पर भेजने की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ज्यादा देर तक पानी में परेशानी न झेलनी पड़े.

नालियों में कचरा नहीं डालने की अपील

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान नालियों में कचरा और प्लास्टिक न डालें. इससे नालियां जाम होती हैं और पानी सड़कों पर जमा होने लगता है. अगर किसी इलाके में जलजमाव या पानी की निकासी की समस्या है, तो लोग नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर सूचना दे सकते हैं. निगम ने कहा है कि सूचना मिलने के बाद संबंधित टीम को जल्द मौके पर भेजा जाएगा.

AlsoRead:JPSC-JSSC-CGL एवं TDPL की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा छात्र आंदोलन की बड़ी जीत : अजय एक्का

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *