Ranchi: झारखंड पुलिस के 31 सब-इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति मिलेगा है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार जैप संवर्ग में सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति को लेकर बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया. इस उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा के बाद कुल 31 पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन के लिए योग्य पाया गया है. हालांकि, मुख्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि जारी किए गए वृत्त को अंतिम प्रोन्नति आदेश न माना जाए.

डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी बैठक:
– अध्यक्ष: तदाशा मिश्र डीजीपी, झारखंड
– सदस्य: मनोज कौशिक एडीजी मुख्यालय
– सदस्य: प्रभात कुमार आईजी विशेष शाखा
– सदस्य: असीम विक्रांत मिंज आईजी संगठित अपराध
– सदस्य: पंकज कम्बोज आईजी मानवाधिकार
62 अधिकारियों के सेवा अभिलेखों की हुई जांच:
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्वीकृत रोस्टर के अनुसार, इंस्पेक्टर कोटि की कुल 32 रिक्तियों (अनारक्षित-28, अनुसूचित जनजाति-04) के विरुद्ध प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी की गई. चयन पर्षद के समक्ष कुल 62 सब-इंस्पेक्टरों के सेवा अभिलेख विचार-विमर्श हेतु रखे गए थे. समीक्षा के बाद इनका परिणाम जारी किया गया.
प्रोन्नति हेतु योग्य पाए गए अधिकारियों की सूची:
बरमेश्वर ओझा, रामाशंकर सिंह, रवि शंकर सिंह, उपेन्द्र सिंह, महेन्द्र राय, विश्वम्भर चन्द्र किशोर, मो. फिरोज आलम, मो. शहावउद्दीन, शिवलाल यादव, प्रहलाद प्रसाद, विनय कुमार सिंह, बुचुन पाल, जितेन्द्र सिंह,अरूण कुमार महेन्द्र शर्मा, रामभवन सिंह, श्रीहरी तिवारी, रवीन्द्र चौधरी,
कपिलदेव महतो, हैदर अली खां, मनोज कुमार सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह, कुमार पुरूषोत्तम सिंह,अरूण कुमार सिंह मनोज कुमार, यशवंत कुमार सोय, सत्यदेव उरांव ,विक्टर विनय मिंज, छठुलाल मराण्डी विश्वनाथ बोदरा,और डिबरू टोप्पो शामिल हैं.

