चक्रधरपुर में पहली बार सफल ओपन ब्रेन सर्जरी, बेहतर उपचार की उम्मीद जगी

Chaibasa: पार्क रेन हॉस्पिटल, चक्रधरपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार जटिल ओपन ब्रेन सर्जरी (Decompressive Craniectomy)...

पार्क रेन हॉस्पिटल, चक्रधरपुर

Chaibasa: पार्क रेन हॉस्पिटल, चक्रधरपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार जटिल ओपन ब्रेन सर्जरी (Decompressive Craniectomy) सफलतापूर्वक की. सोनुआ निवासी सोनाराम हेम्ब्रम गंभीर ब्रेन हेमरेज के कारण बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए गए थे. करीब पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में सुधार है और उन्हें वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया है. मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल ने बिना किसी अग्रिम भुगतान या जमा राशि की मांग किए तत्काल इलाज और सर्जरी शुरू की. डॉ. नेहा श्री के नेतृत्व वाली क्रिटिकल केयर टीम तथा डॉ. दीपक के नेतृत्व वाली न्यूरो टीम ने तत्परता से उपचार किया. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीज की जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, आर्थिक व्यवस्था बाद में भी की जा सकती है. इस सफल सर्जरी से चक्रधरपुर और आसपास के गंभीर न्यूरो मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और समय पर उपचार मिलने की नई उम्मीद जगी है.

AlsoRead:अवेटा IVF ने मनाई 10वीं वर्षगांठ, 10,000+ सफल केसों के साथ एक दशक की सेवा और विश्वास का सफर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *