जयपुर। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने कार्रवाई करते हुए
बगरू में 5 हजार 240 लीटर संदिग्ध देशी घी जप्त किया, जिसकी कीमत बत्तीस
लाख रुपए बताई गई है।
सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल
ने बताया कि बगरू थाना पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल को
कार्रवाई के लिए भेजा गया था। बगरू के लोहरवाड़ा स्थित भैरव विहार कॉलोनी
के एक प्लॉट में प्रदीप बढेरा ने गोदाम बना रखा था जो ग्रामीण एरिया की
दुकानों पर घी सप्लाई कर रहा था।
नमस्ते कृष्णा,डेयरी सरस और डिजायर ब्रांड
का घी अजमेर के सिराधना स्थित श्री श्याम फूड प्रोडक्ट्स से निर्माण कर
सप्लाई किया जा रहा था। जहां तीनों ब्रांड के नमूने लेकर शेष घी को जांच
रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विनोद थारवान,राजेश नागर एवं अवधेश गुप्ता शामिल रहे।
