नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, एक के खिलाफ केस दर्ज
पंडरा ओपी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. यह मामला फुलमनी खाखा के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया है. शिकायत में कहा गया है कि 9 फरवरी को वादिनी की नाबालिग बेटी घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि वह प्रदीप लकड़ा के साथ गई है.



