फोन खो गया? घबराएं नहीं, इस फीचर से मिनटों में करें ट्रैक
स्मार्टफोन खोना या चोरी होना आज के समय में बड़ा खतरा बन सकता है, क्योंकि इसमें बैंक और निजी जानकारी रहती है. Google का Find My Device फीचर खोए फोन को ट्रैक करने, लॉक करने या डेटा मिटाने में मदद करता है. फोन स्विच ऑफ होने पर भी आखिरी लोकेशन देखी जा सकती है.



