झारखण्ड की ख़बरें

नौकरी दिलाने के नाम पर 4.40 लाख की ठगी, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Ranchi

नौकरी दिलाने के नाम पर 4.40 लाख की ठगी, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में डोरंडा थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला डुमरदगा निवासी सुकरा महतो के आवेदन पर दर्ज हुआ है.

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, एक के खिलाफ केस दर्ज
Ranchi

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, एक के खिलाफ केस दर्ज

पंडरा ओपी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. यह मामला फुलमनी खाखा के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज किया गया है. शिकायत में कहा गया है कि 9 फरवरी को वादिनी की नाबालिग बेटी घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि वह प्रदीप लकड़ा के साथ गई है.

फ्लैट दिलाने के बहाने अपहरण और उगाही, रांची निवासी से लाखों की ठगी
Ranchi

फ्लैट दिलाने के बहाने अपहरण और उगाही, रांची निवासी से लाखों की ठगी

फ्लैट दिलाने के नाम पर रांची के एक व्यक्ति को कोलकाता बुलाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और लाखों रुपये की उगाही करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस संबंध में लालपुर थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पीड़ित धनपति महतो ने बताया कि घटना के बाद से वे मानसिक आघात में हैं और आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं.

यूनिसेफ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो के खिलाफ केस दर्ज
Ranchi

यूनिसेफ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो के खिलाफ केस दर्ज

यूनिसेफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में दो के खिलाफ अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है. गुमला के ग्राम बसिया निवासी संजय बागवार ने एआईटीएस कंपनी में कार्यरत दीपक कुमार और दिनेश प्रसाद जायसवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

JPSC-JSSC परीक्षा कराने वाली कंपनी पर FIR के लिए आवेदन, OMR शीट में फेरबदल, वसूली और पेपर लीक का आरोप
Ranchi

JPSC-JSSC परीक्षा कराने वाली कंपनी पर FIR के लिए आवेदन, OMR शीट में फेरबदल, वसूली और पेपर लीक का आरोप

JPSC-JSSC से संबंधित परीक्षाओं को संचालित कराने वाली कंपनी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) व उसके पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रांची के नगडी थाना में आवेदन दिया गया है.

रांची: एसएसपी ने की अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा, स्टंट ड्राइवरों और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
Ranchi

रांची: एसएसपी ने की अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा, स्टंट ड्राइवरों और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

राजधानी में बढ़ती रेस ड्राइविंग पर लगाम लगाने के लिए गुरुवार कोएसएसपी राकेश रंजन ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई. एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को दुरुस्त करने के लिए कई कड़े फैसले लिए गए.

लातेहार में नक्सलवाद का काउंटडाउन शुरू: 31 मार्च की डेडलाइन से पहले जिला होगा नक्सल मुक्त
Ranchi

लातेहार में नक्सलवाद का काउंटडाउन शुरू: 31 मार्च की डेडलाइन से पहले जिला होगा नक्सल मुक्त

झारखंड का लातेहार जिला, जो कभी नक्सलियों का अभेद्य किला माना जाता था, अब पूरी तरह उग्रवाद मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है. केंद्र सरकार ने देशभर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए 31 मार्च की समयसीमा निर्धारित की है, लेकिन एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में जिला पुलिस ने इस लक्ष्य को डेडलाइन से पहले ही हासिल करने की पुख्ता कार्ययोजना तैयार कर ली है.

झारखंड में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देने की तैयारी, मुख्यमंत्री से मिले वैज्ञानिक, नई मशीन से राज्य में ही होगा आधुनिक इलाज
Ranchi

झारखंड में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत देने की तैयारी, मुख्यमंत्री से मिले वैज्ञानिक, नई मशीन से राज्य में ही होगा आधुनिक इलाज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.बी.के. सुब्रमण्यम ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपनी बनाई कैंसर इलाज की नई और आधुनिक मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वैज्ञानिक ने बताया कि यह मशीन भारत में ही तैयार की गई है. देश और विदेश के कई बड़े अस्पतालों में इसका उपयोग हो रहा है और इससे कैंसर के इलाज में अच्छे परिणाम मिल रहे हैं.

“वतन को जानो” कार्यक्रम में राज्यपाल का संदेश, कहा- भारत की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत
Ranchi

“वतन को जानो” कार्यक्रम में राज्यपाल का संदेश, कहा- भारत की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत

“वतन को जानो” कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, कि भाषा, पहनावा और परंपराएं अलग हो सकती हैं, पर राष्ट्रीय एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे कार्यक्रम युवाओं के बीच विश्वास और भाईचारा बढ़ाते हैं.

बेटे के हत्या की कहानी पिता की जुबानी; कहा- थार से कुचलकर बेटे की ले ली जान, टक्कर मारने के बाद बैक कर दोबारा चढ़ाई गाड़ी
Ranchi

बेटे के हत्या की कहानी पिता की जुबानी; कहा- थार से कुचलकर बेटे की ले ली जान, टक्कर मारने के बाद बैक कर दोबारा चढ़ाई गाड़ी

अमरावती कॉलोनी, चुटिया में गृह प्रवेश का कार्यक्रम अचानक मातम में बदल गया. 65 वर्षीय रामाश्रय शर्मा ने अपने बेटे की हत्या की कहानी पुलिस को बताई है. उन्होंने एफआईआर में बताया है, कि उनके बेटे धर्मेन्द्र कुमार की हत्या काली रंग की नई थार गाड़ी से कुचलकर की गई.

IAS प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया रांची एयरपोर्ट का दौरा
Ranchi

IAS प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया रांची एयरपोर्ट का दौरा

शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के तहत आज IAS के प्रशिक्षु अधिकारियों के दो समूह रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे. यहां एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उन्हें बताया, कि हवाई अड्डा कैसे काम करता है.

हरमू रोड के ‘एक्सप्रेस रेजिडेंसी’ भवन का काम नगर निगम ने रोका, बिना वैध नक्शा काम चालू था
Ranchi

हरमू रोड के ‘एक्सप्रेस रेजिडेंसी’ भवन का काम नगर निगम ने रोका, बिना वैध नक्शा काम चालू था

आज हरमू रोड स्थित B+G+7 भवन एक्सप्रेस रेजिडेंसी का नगर निगम की टीम ने दोबारा स्थल निरीक्षण किया. पहले निरीक्षण में पाया गया था कि भवन का नक्शा (मैप) की वैधता समाप्त हो चुकी है. इसी कारण टाइल्स और पुट्टी का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया था.

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रांची नगर निगम ने 64 जगहों पर शुरू की बड़ी सफाई मुहिम
Ranchi

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रांची नगर निगम ने 64 जगहों पर शुरू की बड़ी सफाई मुहिम

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर रांची नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शहर को साफ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए निगम ने 64 चिन्हित स्थानों (CTUs) पर विशेष सफाई अभियान शुरू किया है. ये वही जगहें हैं जहां पहले भारी मात्रा में कचरा जमा रहता था, नालियां जाम रहती थीं, बिल्डिंग मटेरियल का मलबा फेंका जाता था और लंबे समय से ठीक से सफाई नहीं हुई थी.

10 महीने बाद राज्य लौटे IPS प्रशांत आनंद, व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से नहीं दे पाए थे योगदान
Ranchi

10 महीने बाद राज्य लौटे IPS प्रशांत आनंद, व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से नहीं दे पाए थे योगदान

झारखंड कैडर के 2013 बैच के IPS अधिकारी प्रशांत आनंद ने केंद्र से विरमित होने के करीब दस महीने बाद राज्य पुलिस में योगदान दिया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अप्रैल 2025 में झारखंड वापसी के लिए उन्हें विरमित किया गया था, लेकिन व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से वे समय पर योगदान नहीं दे सके. इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को भी सूचित किया था.

उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की बैठक में मैनपावर बहाल करने पर मंथन
Ranchi

उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की बैठक में मैनपावर बहाल करने पर मंथन

झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की बैठक गुरुवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में नेपाल हाउस स्थित मंत्रालय में हुई. शासी निकाय की बैठक में अनुबंध पर आवश्यकता आधारित मानव बल को बहाल करने पर चर्चा हुई.

लातेहार नगर अध्यक्ष प्रत्याशी बिलासी देवी के पति को पद से हटाया जाएः भाजपा
Ranchi

लातेहार नगर अध्यक्ष प्रत्याशी बिलासी देवी के पति को पद से हटाया जाएः भाजपा

झारखंड भाजपा ने लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को पद से हटाने की मांग राज्य चुनाव आयोग से की है. भाजपा का कहना है, कि निलेश टोप्पो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित हैं. उन्हें चुनाव परिणाम तक तत्काल उनके पद से मुक्त किया जाय या तबादला किया जाए.

सासाराम से रांची आ रही ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Ranchi

सासाराम से रांची आ रही ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रांची पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रातु रोड न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड के पास छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

सीनियर नेशनल फेडरेशन कप के लिए झारखंड कुश्ती टीम गाजियाबाद रवाना
Ranchi

सीनियर नेशनल फेडरेशन कप के लिए झारखंड कुश्ती टीम गाजियाबाद रवाना

झारखंड राज्य की सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती टीम आज 2026 सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हो गई है. यह प्रतियोगिता 13 से 14 फरवरी 2026 तक डासना, गाजियाबाद में आयोजित होगी. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे.

मौसम के साथ चुनावी पारा भी हाई, 48 निकायों में झामुमो, कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला
Ranchi

मौसम के साथ चुनावी पारा भी हाई, 48 निकायों में झामुमो, कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला

झारखंड में एक तरफ अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है. वहीं, दूसरी तरफ नगर निकाय चुनाव का भी पारा हाई होता चला जा रहा है. झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने अधिकांश नगर निगम संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर समर्थन दिया है.

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां फिर मारेंगे पलटी, भाजपा में शामिल होने को तैयार, 15 फरवरी को होगा औपचारिक ऐलान
Ranchi

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां फिर मारेंगे पलटी, भाजपा में शामिल होने को तैयार, 15 फरवरी को होगा औपचारिक ऐलान

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां फिर पलटी मारेंगे. वे 15 फरवरी यानी शिवरात्रि के दिन फिर भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होंगे. दुलाल भुइयां का आरोप है, कि शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के बाद पार्टी की दिशा बदल गई और संगठन को हाइजैक कर लिया गया है.