Click Here
Click Here
Click Here

जियो ग्राहकों को झटका बंद हुआ 209 वाला रिचार्ज प्लान, रोजाना मिलते थे अनलिमिडेट डेटा

Desk : जियो ने अपना डेली एक जीबी डेटा वाला प्लान मंहगा कर दिया है. जियो अभी तक 209 रुपये में रोजाना...

Desk : जियो ने अपना डेली एक जीबी डेटा वाला प्लान मंहगा कर दिया है. जियो अभी तक 209 रुपये में रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान उपलब्ध कराता था. अब इस प्लान को बंद कर दिया गया है. इस प्लान में यूजर्स को 22 दिन की वैलिडिटी मिलती थी. अब रोजाना 1 जीबी डेटा लिए यूजर्स के पास कोई प्लान नहीं बचा है. 22 दिनों के लिए अब कम से कम डेली 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत 239 रुपये होगी. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. ऐसे में अब ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिये अधिक रूपये खर्च करने होंगे.

एकमात्र रिचार्ज प्लान था 209
जियो रिचार्ज प्रोफाइल में 209 वाला एक मात्र ऐसा प्लान था, जिसमें लोगों को 1 जीबी डेली डेटा मिलता था. यह उन लोगों के लिए था, जिनके लिए इंटरनेट की जरूरत कम थी और कॉलिंग का इस्तेमाल ज्यादा होता था. ऐसे यूजर्स के लिए मजबूरन अब 239 वाला प्लान एक ऑप्शन बचेगा.
यह काफी हद तक के उस प्रस्ताव से उलट है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों से बिना इंटरनेट वाले कॉलिंग ओनली प्लान लाने के लिए कहा गया था.

239 वाले प्लान में क्या मिलेगा
अब जियो यूजर्स के पास रोजाना 1.5 जिबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग पाने के लिए 239 वाला प्लान ऑप्शन के तौर पर होगा. इस प्लान में 1.5 जीबी ज्यादा डेटा के अलावा यूजर्स को कुछ और नहीं मिलेगा. गौर करने वाली बात ये है कि 209 का रिचार्ज कराने वाले यूजर्स ऐसे थे, जिन्हें इंटरनटे की कम जरूरत होती थी. 239 वाले इस प्लान के लिए भी सिर्फ 22 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. अगर कंपनी इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक बढ़ाती, तो यह प्लान यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता था. इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *